कोरबा।  शासकीय हाई स्कूल स्याहीमुड़ी में बच्चों के  सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से समर कैम्प का आयोजन किया  जा रहा है। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. फरहाना अली ने  कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश का समय बच्चों के  लिए अमूल्य है। इस अमूल्य समय को व्यर्थ करने के स्थान पर इसका सदुपयोग करना चाहिए। इन समर कैम्प में छात्र मौज मस्ती करने और नई चीजें सीखने के  लिए एक साथ आ रहे हैं। शासन की इस महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को मजेदार, सुरक्षित, शैक्षिक और मनोरंजक कार्यक्रम, बाहरी अनुभव  और समूह गतिविधियाँ प्रदान करने और उनके व्यक्तित्व विकास  को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। समर कैम्प  में व्याख्याता पुष्पा बघेल द्वारा प्रतिदिन योगाभ्यास कराकर विभिन्न गतिविधियां जैसे पेंटिंग, पेपर क्राफ्ट,  सिलाई-कढ़ाई, नॉन गैस कुकिंग, ग्रीटिंग कार्ड निर्माण, कबाड़ से जुगाड़ आदि कराया जा रहा है जिसमें बच्चे उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। व्याख्याता  संगीता मानिकपुरी द्वारा इंडोर और आउटडोर खेलों की बारीकियां बच्चों को सिखायी जा रही है। बच्चों ने खेलों  में अपनी रुचि दिखाते हुए कैरम, चेस,बैडमिंटन, रस्सीकूद में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्राचार्य डॉ. फरहाना अली द्वारा बच्चों का करियर गाइडेंस भी किया  जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *