कोरबा। विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को सर्वमंगला नगर दुरपा वार्ड क्रमांक 54 के रामेश्वरम मंदिर के पीछे पौधारोपण किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण गतिविधि विभाग के साथ क्षेत्रीय विकास समिति वार्ड संस्था के सहयोग से यह कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि हमारा एक वृक्ष 10 संतान के बराबर होता है, इसलिए उसकी देखभाल और सुरक्षा अपनी संतान की तरह करना चाहिए। आने वाले दिनों में हमें वर्तमान की तरह जिस प्रकार हीट वेव से विभिन्न प्रकार की चुनौतियां खड़ी हो रही है उसका सामना करने में काफी हद तक सहायता मिलेगी। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण असंतुलन और पैदा हो रही समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। लोगों से अपील की गई है कि आने वाले समय में खाली पड़ी जमीन और बंजर भूमि में अधिक से अधिक पौधों का रोपण करें ताकि वह भविष्य में वृक्ष बनाकर पर्यावरण की रक्षा कर सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पर्यावरण गतिविधि विभाग के प्रमुख पूर्व सेना शिक्षा कोच कैप्टन मुकेश अदलखा सहित स्थानीय समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।