Site icon

हर्षोल्लास मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव, डीजे व करमा नृत्य के साथ निकाली गई झांकी

ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लाह मनाया गया। सायं 5 बजे मध्य नगरी चौक से   भगवान परशुराम की जीवंत झांकी डीजे, करमा नृत्य के साथ निकाली गई। नाचते गाते रैली मध्य नगरी चौक ,जय स्तंभ चौक मेन रोड होते हुए अस्पताल चौक बस स्टैंड होते हुए पुन: अग्रसेन भवन पहुंच कर रैली कार्यक्रम में शामिल हो गया। तत्पश्चात ब्राह्मण समाज की प्रमुखों द्वारा मंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

समाज प्रमुखों द्वारा परशुराम के बारे में उद्बोधन दिया गया। नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। बड़े बुजुर्गों को श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंडित मुरारी लाल महाराज, भरत पांडे, प्रदीप पांडे, टकेश दुबे, घनश्याम दुबे, राकेश दुबे, राजा दुबे  देव दुबे, आशुतोष शर्मा, प्रदीप पांडे, पवन कुमार शर्मा अरुण कुमार जोशी, मुरली मनोहर दुबे, प्रदीप महराज, आशुतोष शर्मा, प्रदीप पांडे, पवन कुमार शर्मा अरुण कुमार जोशी, मुरली मनोहर दुबे, प्रदीप महराज, डाकेस्वर शुक्ला, विनोद कुमार व समाज के महिला पुरुष व बच्चे भी शामिल रहे।

Exit mobile version