IPL 2024 के पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी सीएसके के लिए अपने 5000 रन पूरे कर सकते हैं। इससे पहले CSK के लिए ये काम केवल सुरेश रैना ही कर पाए हैं। वैसे तो धोनी आईपीएल में पांच हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं, लेकिन बीच में दो साल वे दूसरी टीम के लिए खेले थे।

MS Dhoni CSK IPL 2024 : दुनिया की सबसे बड़ी लीग यानी आईपीएल के आगाज कुछ दिन बाद होने वाला है। जिसमें दुनिया के महानतम कप्तानों में से एक एमएस धोनी फिर से मैदान पर नजर आएंगे। ये बात और है कि फैंस को अब महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया की नीली जर्सी में नजर नहीं आते हैं, लेकिन सीएसके की पीली जर्सी में ही सही। इस बार आईपीएल का आगाज एमएस धोनी की सीएसके और फॉफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली आरसीबी के मैच से होगा। यानी पूरा रोमांच पहले ही मैच में देखने को मिलेगा। इतना नहीं, आईपीएल 2024 के पहले ही मुकाबले में एमएस धोनी एक नया कीर्तिमान भी बना सकते हैं। इसके लिए उन्हें बस थोड़े से ही रन चाहिए। 

 

धोनी ही फिर से करेंगे सीएसके की कप्तानी 

एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन से अब तक खेल रहे हैं। वे विराट कोहली के साथ ही दूसरे ऐसे खिलाड़ी हो सकते थे, जिन्होंने आईपीएल के सारे सीजन एक ही टीम से खेले हों। लेकिन बीच में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम दो सीजन आईपीएल नहीं खेल पाई थी, जब वे पुणे राइजिंग सुपरजायंट्स के लिए भी खेले, लेकिन जैसे ही सीएसके की वापसी हुई धोनी फिर से अपने टीम के साथ जुड़ गए और अब तक उसी के लिए खेल रहे हैं। इस बार भी वे सीएसके की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *