Site icon

बालको के जंगल में नजर आया दुर्लभ प्रजाति का मोथ

कोरबा,29 अप्रैल 2024। कोरबा का जंगल पहले ही विभिन्न प्रकार की पोराजातियो वन्य प्राणियों के लिए जाना जाता है , कोरबा जिले के जंगल जीव जंतुओं को खूब भाती है। इसलिए विभिन्न प्रकार के दुर्लभ प्रजातियों का बसेरा जंगल में हैl अब बालको के जंगल में दुर्लभ प्रजाति का मोथ (बड़ी तितली) देखा गया है। तितली प्रजाति उक्त दुर्लभ मोथ मिलने से वन विभाग में खुशी की लहर फैल गई है अब विभाग द्वारा जंगल में इस तरह के कितने प्रजातियों की मौजूदगी है यह भी जानने का प्रयास करेगी। उल्लेखनीय है कि कोरबा वन मंडल के विभिन्न वन पर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के दुर्लभ प्रजातियों का बसेरा पाया गया है। क्योंकि कोरबा का जंगल अपनी जैव विविधता के लिए जाना जाता है कोरबा वन मंडल के बाल को रेंज में तितली प्रजाति से ताल्लुकात रखने वाले दुर्लभ प्रजाति का मोथ पाया गया है जो बालको रेंज में ही देखा गया है।

जंगल में पेट्रोलिंग पर निकले वन विभाग की टीम को यह दुर्लभ मोथ नजर आया है। जिसकी सूचना वन मंडल अधिकारी अरविंद पीएम को दी गई है। उनके द्वारा अब इस मोथ को लेकर वरिष्ठ अफसर को भी इसकी जानकारी दी गई है। बताया जाता है बालको रेंज में ही विभिन्न प्रकार के तितलियों का भी बसेरा है। पहले ही तितलियों को लेकर वन विभाग कई तरह की तैयारी कर चुका है कि उनके कुनबे को किस तरह बढ़ाया जाए अब तितली के साथ मोथ का मिलना वन विभाग के लिए अच्छी खबर है क्योंकि मोथ एक टाइगर फैमिली से बिलॉन्ग करता है।

Exit mobile version